भिंड नगर: गैस किल्लत से परेशान, पुरानी गल्ला मंडी के नाश्ता ठेले वाले ने अपनाया डीजल चूल्हा
भिण्ड जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग खासे परेशान हैं। ऐसे में अब लोग वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने लगे हैं। शहर की पुरानी गल्ला मंडी के सामने नाश्ते का ठेला लगाने वाले दुकानदार रिंकू सिंह ने गैस की समस्या से निपटने के लिए अनोखा जुगाड़ अपनाया है।रिंकू सिंह ने गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए डीजल से चलने वाला चूल्हा खरीद लिया है