करहल: करहल नगर पंचायत में तैनात सहायक लिपिक पर महिला ने आवास के नाम पर रुपए लेने का लगाया आरोप, सहायक लिपिक ने दिया बयान
करहल नगर पंचायत में तैनात सहायक लिपिक पर एक महिला ने प्रधानमंत्री आवास के नाम पर रुपए लेने का आरोप लगाया था। वहीं पीड़ित महिला ने DM से पूरे मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद सहायक लिपिक ने अपना बयान देते हुए बताया है। कि उनके ऊपर लगे हुए आरोप गलत है जबकि लेखपाल की जांच में महिला का आवास निरस्त कर दिया गया था। जिसकी अब DM के द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जाए।