हनुमानगढ़: जंक्शन के वार्ड 50 में कांग्रेस के लखविंदर सिंह ने 60 वोटों से दर्ज की जीत, सबसे बड़ी हॉट सीट पर कांग्रेस का कब्जा
नगर निकाय चुनाव में जंक्शन के वार्ड नंबर 50 को लेकर चली सियासी रस्साकशी का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहा। कांग्रेस प्रत्याशी लखविंदर सिंह ने 409 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी जगदीप सिंह को 60 वोटों से शिकस्त दी। जगदीप सिंह को 349 मत मिले। जीत की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल नजर आया।