सैदपुर: सादात में बिना अनुमति नई अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित करने की सूचना पर प्रशासन के हाथ-पांव फूले, लगाई रोक
सादात नगर के वार्ड तीन में बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की तैयारी को पुलिस ने समय रहते रोक दिया। पुलिस के समझाने पर मौके पर मौजूद लोग मान गए और प्रतिमा को हटा लिया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस दोपहर बाद तक मौके पर डटी रही।