खंडवा नगर: हरियाणा से हथियार लाकर शहर में बेच रहा था आरोपी, 25 तलवारें जब्त, पुलिस जांच में जुटी
तलवार लाकर शहर में सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह बोरियों में भरकर ट्रेन की सीट के नीचे तलवारें छिपाकर लाता था। फिर शहर आकर उसे बेचता था। उससे 25 से ज्यादा तलवारें पुलिस ने जब्त की हैं। कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रदीप सिंह निवासी कैथल (हरियाणा) को पकड़ा। जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे