सिंधौरा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग से परेशान विवाहिता की आत्महत्या मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
सिंधोरा पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित अभियुक्त प्रवीण पटेल उर्फ बाबू (24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर ग्राम बालकिशुनपुर, थाना चोलापुर के पास से पकड़ा। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का मृतका से विवाह पूर्व प्रेम संबंध था।