हरदोई: तत्यौरा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Nov 9, 2025 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के तत्यौरा गांव निवासी विश्राम ने अपनी पुत्री कंचन की शादी 9 जुलाई 2024 को सुरसा थाना क्षेत्र के खरेपुरवा निवासी आशीष के साथ की थी। पिता विश्राम के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह चार बजे फोन से आशाीष ने सूचना दी कि कंचन की तबीयत खराब है। इसके बाद कंचन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।