बरहेट: बरहेट बाजार में मोहर्रम पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च।
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार के देर अपराह्न बरहेट थाना क्षेत्र में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया । फ्लैग मार्च का नेतृत्व बीडीओ सह सीओअंशु कुमार पांडे, बोरियो प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर नुनू देव राय एवं थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने संयुक्त रूप से किया।