पिपरा: स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बिश्रामपुर पिठोरा में मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Pipra, Palamu | May 21, 2026 पीपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बिश्रामपुर पिठोरा में सम्मान समारोह आयोजित कर सत्र 2025-26 की मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की उपस्थिति में मेधावियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।