Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image

रेलवे की भुमि से अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम, विभाग ने मकानों पर चस्पा किए नोटिस, परिवार बोले-हम कहां जाएं शाहजहांपुर -गर्रा फाटक पर रेलवे की भूमि पर पिछले काफी समय से लोग मकान और झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहे रहे थे। उनके लिए परेशानियां तब बढ़ गई जब बुधवार रेलवे कर्मचारी आए और एक नोटिस चस्पा कर गए। जिसमे सात दिन के अंदर अवैध अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। साथ ही ये भी कहा गया कि अगर समय अवधि में अतिक्रमण नही हटाया गया तो रेलवे प्रशासन अवैध अतिक्रमण हटवाएगा और उसका खर्च उन्ही से लिया जाएगा। ऐसे में इन परिवारों के आगे दिक्कतें आ गई हैं। लोगों का कहना है कि अब बरसात आ गई है, बच्चों को लेकर कहां जाएंगे। विभाग को कुछ महीनो का समय दे देना चाहिए ताकि वह अपने दूसरे ठिकाने की व्यवस्था कर सकें। फिलहाल देखना होगा कि इन परिवारों की अपील रेलवे विभाग तक पहुंचती है या नही।

MORE NEWS

शाहजहांपुर - चौक कोतवाली के सिंजई मोहल्ले में रोड किनारे बिजली के खंभे में लगी आग, आग की लपटे उठती देख लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को दी सूचना। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।

शाहजहांपुर - चौक कोतवाली के सिंजई मोहल्ले में रोड किनारे बिजली के खंभे में लगी आग, आग की लपटे उठती देख लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को दी सूचना। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 17, 2026

*पूर्व मंत्री ने लाठीचार्ज-एनकाउंटर मामले में परिवारों से की मुलाकात:* शाहजहांपुर में बोले-पूरी सरकार और पुलिस भांग खाकर सोई है, 'योगी की ठोको नीति चल रही' 
https://dainik.bhaskar.com/8Csoxi2A23b

*अपने शहर, जिला, पंचायत की ताजा खबरें दिनभर पढ़ें फ्री में, सिर्फ दैनिक भास्कर एप पर* 
https://dainik.bhaskar.com/hnnQLH3wXJb

*पूर्व मंत्री ने लाठीचार्ज-एनकाउंटर मामले में परिवारों से की मुलाकात:* शाहजहांपुर में बोले-पूरी सरकार और पुलिस भांग खाकर सोई है, 'योगी की ठोको नीति चल रही' https://dainik.bhaskar.com/8Csoxi2A23b *अपने शहर, जिला, पंचायत की ताजा खबरें दिनभर पढ़ें फ्री में, सिर्फ दैनिक भास्कर एप पर* https://dainik.bhaskar.com/hnnQLH3wXJb

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 17, 2026

जिस बच्चे के मां बाप नही, उस बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी एडीएम अरविंद कुमार ने उठाई, डाक्टर से बोले-आप इलाज करिए, खर्च हम उठाएंगे।

एक अपील है, ऐसे ही जरूरतमंद की मदद के लिए सबको आगे आना चाहिए।

शाहजहांपुर -दरअसल इस बच्चे का नाम राहुल है जो सिर्फ 15 साल का है, थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के अमरेड़ी गांव का रहने वाला है।पहले तो इसके उपर तब दुखों का पहाड़ टूटा जब इसके मां बाप का निधन हुआ था, फिर जब उसके पैर पर ईट गिरी और पैर पर गंभीर चोट आई तब उसको दुख के साथ मायूसी भी थी कि उसके पास इतने पैसे नही हैं, जिससे वह अच्छा इलाज करा सके। एक उम्मीद के साथ बच्चा अपने चाचा के साथ ई-रिक्शे से कलेक्ट्रेट परिसर आया। उस बच्चे को देखकर एडीएम अरविंद कुमार ने अपनी गाड़ी रूकवाई, उन्होंने जब उसकी स्थिति जानी तो वह भावुक हो गए। उन्होने फौरन आर्थिक मदद की फिर एक डाक्टर को फोन करके इलाज करने के लिए कहा, साथ ही मे भी कहा कि पूरा खर्च हम उठाएंगे, बस उसका इलाज अच्छा होना चाहिए। ये देखकर आसपास मौजूद लोग भी एडीएम की इस मदद की सराहना करने लगे।

जिस बच्चे के मां बाप नही, उस बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी एडीएम अरविंद कुमार ने उठाई, डाक्टर से बोले-आप इलाज करिए, खर्च हम उठाएंगे। एक अपील है, ऐसे ही जरूरतमंद की मदद के लिए सबको आगे आना चाहिए। शाहजहांपुर -दरअसल इस बच्चे का नाम राहुल है जो सिर्फ 15 साल का है, थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के अमरेड़ी गांव का रहने वाला है।पहले तो इसके उपर तब दुखों का पहाड़ टूटा जब इसके मां बाप का निधन हुआ था, फिर जब उसके पैर पर ईट गिरी और पैर पर गंभीर चोट आई तब उसको दुख के साथ मायूसी भी थी कि उसके पास इतने पैसे नही हैं, जिससे वह अच्छा इलाज करा सके। एक उम्मीद के साथ बच्चा अपने चाचा के साथ ई-रिक्शे से कलेक्ट्रेट परिसर आया। उस बच्चे को देखकर एडीएम अरविंद कुमार ने अपनी गाड़ी रूकवाई, उन्होंने जब उसकी स्थिति जानी तो वह भावुक हो गए। उन्होने फौरन आर्थिक मदद की फिर एक डाक्टर को फोन करके इलाज करने के लिए कहा, साथ ही मे भी कहा कि पूरा खर्च हम उठाएंगे, बस उसका इलाज अच्छा होना चाहिए। ये देखकर आसपास मौजूद लोग भी एडीएम की इस मदद की सराहना करने लगे।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 17, 2026

पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा उस एक साल की दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से भी मिलेंगे, लेकिन कब 

गांव जाएंगे तभी तो मिलेंगे, एक पक्ष को कार्यालय बुलाकर मुलाकात की, फिर दूसरे से कब मिलेंगे

क्या भीड़ की संख्या देखकर आरोपों की सच्चाई तय की जा रही? 

एक सवाल सत्ता और विपक्ष दोनो से, अब तक उस गांव में जाने वाले कितने नेताओं ने उस एक साल की दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली? 

सुनी हुई बातो पर पूर्व मंत्री ने बयान दिया, उनके बीच रुपये लेनदेन का मामला था, उसी लेनदेन को लेकर फर्जी रेप की एफआईआर कराई गई है, पूर्व मंत्री जी इसका मतलब जिधर से आरोप लगाने वाले ज्यादा थे क्या आपको उनकी बात समझ आई? लेकिन उस बच्ची के परिवार की बात समझ नहीं आई, जिसने इतने गंभीर आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई ।

हाॅफ एनकाउंटर और लाठीचार्ज का विरोध करना तो ठीक है, लेकिन अब उस रेप की एफआईआर के पीछे आप रुपये लेनदेन का विवाद बता रहे हैं और फिर ये कहकर कि बताया जा रहा है, तो क्या ये वोट की राजनीति नही है? या फिर चुनाव करीब आ रहा है, ये उसका नतीजा है? 

आप बोल रहे हैं दोनो परिवारों से मिलेंगे, लेकिन पुलिस ने मिलने का मौका कहां दिया, बीजेपी सरकार, डीएम और एसपी ने मिलने का मौका कहां दिया, आपसे सवाल है कि क्या आपको इन लोगों ने रोका था? फिर आपने मिलने की कोशिश क्यों नही की? 

हाॅफ एनकाउंटर के बाद से अब तक पुलिस ने उस गांव में किसी भी नेता को जाने से नही रोका, भाजपा विधायक चेतराम, सपा नेता व पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा सभी उस गांव में गए, क्या किसी ने एक बार भी उस एक साल की बच्ची के परिवार से मिलकर उसका दुख दर्द बांटने की कोई की?

ये प्रकरण थाना खुटार क्षेत्र में एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी के हुए हाॅफ एकाउंटर और उसके बाद विरोध प्रदर्शन करने वालो पर हुए लाठीचार्ज की घटना से जुड़ा है। जिसको अब पूरी तरह से राजनीति मुद्दा बना दिया गया।

पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा उस एक साल की दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से भी मिलेंगे, लेकिन कब गांव जाएंगे तभी तो मिलेंगे, एक पक्ष को कार्यालय बुलाकर मुलाकात की, फिर दूसरे से कब मिलेंगे क्या भीड़ की संख्या देखकर आरोपों की सच्चाई तय की जा रही? एक सवाल सत्ता और विपक्ष दोनो से, अब तक उस गांव में जाने वाले कितने नेताओं ने उस एक साल की दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली? सुनी हुई बातो पर पूर्व मंत्री ने बयान दिया, उनके बीच रुपये लेनदेन का मामला था, उसी लेनदेन को लेकर फर्जी रेप की एफआईआर कराई गई है, पूर्व मंत्री जी इसका मतलब जिधर से आरोप लगाने वाले ज्यादा थे क्या आपको उनकी बात समझ आई? लेकिन उस बच्ची के परिवार की बात समझ नहीं आई, जिसने इतने गंभीर आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई । हाॅफ एनकाउंटर और लाठीचार्ज का विरोध करना तो ठीक है, लेकिन अब उस रेप की एफआईआर के पीछे आप रुपये लेनदेन का विवाद बता रहे हैं और फिर ये कहकर कि बताया जा रहा है, तो क्या ये वोट की राजनीति नही है? या फिर चुनाव करीब आ रहा है, ये उसका नतीजा है? आप बोल रहे हैं दोनो परिवारों से मिलेंगे, लेकिन पुलिस ने मिलने का मौका कहां दिया, बीजेपी सरकार, डीएम और एसपी ने मिलने का मौका कहां दिया, आपसे सवाल है कि क्या आपको इन लोगों ने रोका था? फिर आपने मिलने की कोशिश क्यों नही की? हाॅफ एनकाउंटर के बाद से अब तक पुलिस ने उस गांव में किसी भी नेता को जाने से नही रोका, भाजपा विधायक चेतराम, सपा नेता व पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा सभी उस गांव में गए, क्या किसी ने एक बार भी उस एक साल की बच्ची के परिवार से मिलकर उसका दुख दर्द बांटने की कोई की? ये प्रकरण थाना खुटार क्षेत्र में एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी के हुए हाॅफ एकाउंटर और उसके बाद विरोध प्रदर्शन करने वालो पर हुए लाठीचार्ज की घटना से जुड़ा है। जिसको अब पूरी तरह से राजनीति मुद्दा बना दिया गया।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 17, 2026