जलालाबाद: जरियनपुर निवासी युवक ने मारपीट व जातिसूचक गाली का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के जरीयनपुर निवासी गौतम कटेरिया ने मारपीट, लूट और जातिसूचक अपमान का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजा है। आरोप है कि 19 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे जरीयनपुर तिराहे के पास कुछ लोगों ने उसे रोककर शराब ठेके के अंदर ले जाकर मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और मोबाइल व बाइक छीन ली.