चंदौसी: बनिया खेड़ा गांव में बारिश से सड़क पर पसरी कीचड़ और गंदगी, जल भराव से ग्रामीण परेशान, सचिव बोले- जल्द होगी सफाई
बनियाखेड़ा गांव में जलभराव और गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार शाम 5 बजे के करीब कीचड़ भरे रास्ते में खड़े होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई महीनों से नालियों की नियमित सफाई नहीं हुई, जिसके चलते बारिश का पानी सड़कों पर जमा है और कीचड़ फैल गया है। ग्रामीणों के मुताबिक नवीन सड़क की ऊंचाई बढ़ने से पानी की निकासी भी प्रभावित हुई है।