शामली: शामली के बाजारों में रक्षाबंधन की धूम, राखियों और गिफ्ट आइटम की जमकर हो रही खरीदारी
Shamli, Shamli | Aug 23, 2026 रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक आने के साथ ही शामली के बाजार भीड़ से गुलजार होते दिख रहे हैं। इस दौरान जहां दुकानों पर राखियों की बिक्री में वृद्धि देखी जा रही है, वहीं गिफ्ट आइटम, ड्राई फ्रूट्स व कपडों आदि की बिक्री में भी उछाल देखने को मिल रहा है, जिसके चलते दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। दुकानदारों को इस बार रक्षाबंधन पर बिक्री बढ़ाने की उम्मीद है।