महोबा: थाना कबरई पुलिस ने NBW वारंटी को गिरफ्तार किया, न्यायालय में किया पेश
Mahoba, Mahoba | Jun 7, 2026 थाना कबरई पुलिस ने वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सुरहा निवासी बाबू शाह पुत्र अशरफ अली, उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोबा का NBW वारंट लंबित था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है।