भादरा: फर्जी शिक्षा योजना के नाम पर ₹11 लाख की ठगी, चार आरोपितों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
भादरा में फर्जी शिक्षा योजना के नाम पर करीब 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सरकारी प्रोजेक्ट का झांसा देकर पीड़ित से सुपरवाइजर नियुक्त करवाए और 52 अभ्यर्थियों से फीस वसूली। बाद में योजना फर्जी निकली। न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।