पश्चिमी सिंहभूम जिला किक बॉक्सिंग संगठन, चाईबासा के लिए गर्व की बात है कि इस बार जिले के 9 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय जूनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 31 मई 2026 से 3 जून 2026 तक उड़ीसा के खुरदा में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का आयोजन वाको इंडिया ऑर्गेनाइजर की ओर से किया जा रहा है।