हैदरनगर: कोसियारा में रेलवे ट्रैक पर मिला शव उदौर के महेंद्र का निकला, बिना बताए घर से निकला था
पूर्व मध्य रेलवे के बीडी रेल खंड पर हैदरनगर थाना क्षेत्र में कोसियारा और हैदरनगर स्टेशन के बीच मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान हुसैनाबाद के उदौर के महेंद्र रजवार के रूप में हुई है। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी और 5 अप्रैल की सुबह परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया था। उसकी पत्नी सरस्वती देवी ने मंगलवार को डेड बॉडी की पहचान की।