हुज़ूर: भोपाल के अरेरा हिल्स में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Mar 19, 2025 भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले महिला दुल्हन की तरह तैयार हुई। फिर यह कदम उठाया। पति होटल से काम कर घर पहुंचा, तब खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त किया है, लेकिन उससे सिम गायब है। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है।