हुज़ूर: भोपाल में रंग पंचमी पर टैंकरों से रंगों की बरसात, पुराने शहर से निकला भव्य जुलूस
Huzur, Bhopal | Mar 19, 2025 भोपाल में रंगपंचमी धूमधाम से मनाई जा रही है। गली-गली,चौक-चौराहों और कॉलोनियों में रंगों और गुलाल की बौछारशुरू हो गई है। छोटे-बड़े सभी उम्र के लोग अबीर-गुलाल उड़ाते हुए, ढोल की थाप पर नाचते-गाते और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का आनंद ले रहे हैं। इस बीच, पुराने भोपाल से रंग पंचमी का भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।