हुज़ूर: मानस भवन के पीछे स्थित आदिवासी मोहल्ले में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Mar 19, 2025 भोपाल के मानस भवन के पीछे स्थित आदिवासी मोहल्ला में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बॉडी को परिजनों ने बाथरूम में फांसी पर लटका देखा। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।