हुज़ूर: अशोका गार्डन पुलिस ने छिंदवाड़ा से मानव तस्कर गिरोह के दो बड़े एजेंटों को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Mar 19, 2025 मानव तस्कर गिरोह के दो बड़े एजेंट पकड़े गए हैं। अशोका गार्डन पुलिस ने दोनों को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान इंद्रबहादुर सिंह और रोहित परतानी के रूप में हुई है। जांच अधिकारी पवन सेन ने बताया कि दोनों आरोपी बेची गई लड़कियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करते है|