विदिशा: ग्राम सुगनाखेडी मे भूमि सीमांकन के दौरान दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, कई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती...
करारिया थाना क्षेत्र के ग्रामसुगनाखेड़ी मे जमीन की नपती के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चल गए।घटना मे कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया।बताया जा रहा हैकि जैसे ही दोनों पक्ष आपस में लडने लगे तो मौके से पटवारी और चौकीदार भाग गए। दोनों पक्षों ने आरोप लगाया कि इस मामले की शिकायत उन्होंने थाने मे की थी