टोंक: tonk SET-2026 की परीक्षा तिथि बदली, अब 13 सितंबर को होगी परीक्षा*
Tonk, Tonk | Jun 29, 2026 राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा SET-2026 की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले 6 सितंबर को प्रस्तावित परीक्षा अब 13 सितंबर को होगी। कोटा विश्वविद्यालय को इस बार परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिली है। CTET परीक्षा को देखते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए तिथि बदली गई है।