पातेपुर: पातेपुर में बदला मौसम, झमाझम बारिश से कई स्थानों पर जलजमाव, लोगों को गर्मी से मिली राहत
पातेपुर में शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब अचानक मौसम ने यू टर्न ले लिया।असमान मेंघनघोर बादल छाने के साथ ही झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वही कई स्थानों पर जलजमाव की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बाजार समेत आसपास के गांव में भी कई सड़कों पर जलजमाव एवं कीचड़ के कारण राहगीरो को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।