नवाबगंज: बाराबंकी के दुधेश्वर महादेव मंदिर में मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार, गरबा-डांडिया और जागरण ने बांधा समां
बाराबंकी के सत्यप्रेमीनगर स्थित रसूलपुर मोहल्ले के दुधेश्वर महादेव मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।