हिसार: मृतक के फर्जी हस्ताक्षर कर किरायानामा कर पहुंचे दो आरोपी जेल
Hisar, Hissar | Oct 5, 2026 हिसार में मृत व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर कर किरायानामा बनाकर जायदाद हड़पने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी महिला सुमन और भाई सुखराम पर DHBVN के रिकॉर्ड में भी फर्जी आवेदन का सबूत मिला। पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।