बिल्सी: सफाई व्यवस्था का चार्ज SI मुनीश कुमार को मिला, चार्ज मिलते ही बिल्सी नगर में शुरू किया सफाई अभियान
Bilsi, Budaun | Sep 2, 2026 नगर में खराब सफाई व्यवस्था को लेकर लिपिक निशांत वार्ष्णेय से चार्ज हटा दिया गया। जिसके बाद SI मुनीश कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई। जिम्मेदारी मिलते ही मुनीश कुमार ने नगर के कई मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया है।