*बस्ती: व्यापारियों के साथ डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना की उद्योग-वाणिज्य बंधु बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश*
जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 24 अगस्त 2026
जिलाधिकारी * कृत्तिका ज्योत्स्ना* की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में *उद्योग बंधु और वाणिज्य बंधु की संयुक्त बैठक* आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।
व्यापारियों ने मुख्य रूप से *मेडिकल वेस्ट से बढ़ते प्रदूषण, शहर में लो वोल्टेज की समस्या और बभनान बाजार की मूलभूत समस्याओं* का मुद्दा उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
*जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने कहा कि जिले का औद्योगिक और व्यापारिक विकास उनकी प्राथमिकता है। व्यापारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक समस्या का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और अगली बैठक में अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि बस्ती को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवसाई अनुकूल जिला बनाना प्रशासन का लक्ष्य है। मेडिकल वेस्ट जैसी गंभीर समस्या पर किसी भी अस्पताल या संस्था की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
बैठक के अंत में *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने हाल में संपन्न हुई *कांवड़ यात्रा* को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने में सहयोग के लिए समस्त जनपदवासियों और व्यापारी वर्ग का दिल से आभार व्यक्त किया।
बैठक में *मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त (उद्योग), जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका* सहित *जगदीश अग्रहरि, सूर्य कुमार शुक्ला, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक सिंह, अनूप तिवारी* सहित जिले के प्रमुख उद्योगपति मौजूद रहे।
*वाणिज्य बंधु बैठक का संचालन उपायुक्त राज्य कर उपेंद्र यादव* और *उद्योग बंधु बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन* ने किया।
*संवाददाता हरी ओम प्रकाश,
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 24, 2026