देवेंद्रनगर: नेशनल वाश एक्सपर्ट टीम के अधिकारियों ने जिले के विभिन्न जल जीवन मिशन से लाभांवित ग्रामों का किया भ्रमण।
नेशनल वाश एक्सपर्ट टीम के अधिकारियों ने जल जीवन मिशन अंतर्गत पवई विकासखण्ड में क्रियान्वित पवई समूह बांध परियोजना के ग्रामों का भ्रमण किया। शिकारपुरा, बिसानी, इमलिया, पिपरिया, रघुनाथपुर, कुनिया, जुगरवारा मे दिल्ली से आए विशेषज्ञ अधिकारियों डाॅ. दिनेश चन्द्र एवं एच.के. सिंह द्वारा ग्रामीणजनों से पेयजल के समुचित उपयोग, संरक्षण और गुणवत्ता के संबंध में चर्चा की