देवेंद्रनगर: शासकीय उचित मूल्य दुकान ककरहटा की जांच के लिए टीम गठित, ग्रामवासियों ने खाद्यान्न न मिलने की कलेक्टर से की थी शिकायत
शासकीय उचित मूल्य दुकान ककरहटा में राशन न मिलने को लेकर सरपंच सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर एक लिखित आवेदन पत्र सौंपकर शिकायत की थी। मामले में कार्रवाई करते हुए कलेक्टर हरजिंदर सिंह के द्वारा मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है।