देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर सलेहा रोड पर एयरटेल फाइबर केबल के ठेकेदार ने जगह-जगह खोदे गढ्ढे, राहगीरों को हो रही परेशानी
देवेंद्रनगर सलेहा रोड पर एयरटेल फाइबर केबल के ठेकेदार द्वारा फाइबर केबल डालने के लिए जगह-जगह कई गढ्ढे खोद दिए गए हैं। नगर में एक-दो जगह तो लगभग 14 से 15 फुट के गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। जिससे लोगों के घरों के सामने बच्चे भी कई बार गिरते-गिरते बचे हैं। राहगीरों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।