देवेंद्रनगर: कलेक्टर ने सपत्नी कल्दा पहुंचकर मुर्गी पालन गतिविधियों का लिया जायजा, आदिवासी समाज की महिलाओं से किया संवाद
जिला कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. शैली सिंह के साथ आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत कल्दा के ग्राम गुरजी पहुंचे। कलेक्टर ने मुर्गी पालन की नवीन आजीविका गतिविधियों से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया और परंपरागत तरीके से जीवनयापन के स्थान पर मुर्गी पालन के जरिए रोजगार का अवसर प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दीं।