देवेंद्रनगर: जिले में चल रहे अवैध रेत उत्खनन मामले में घिरा प्रशासन गुन्नौर विधायक राजेश वर्मा ने उठाए सवाल लगाए गंभीर आरोप।
जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के मामले में अब जिला प्रशासन सवालों में घिर गया है। अभी तक विपक्ष और मीडिया के द्वारा ही इस मामले को उठाया जाता रहा है। लेकिन अब सत्ता पक्ष के विधायक ने भी पन्ना कलेक्टर सहित खनिज विभाग पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने की बात कही है।