हिमाचल में 1.20 लाख करोड़ का कर्ज, शाहपुर में जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला!
Kangra Express
शाहपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शाहपुर में आयोजित नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर बढ़ते कर्ज, विकास कार्यों में रुकावट और वित्तीय प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए।
जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार लोकप्रिय नहीं, बल्कि ‘लोनप्रिय’ हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं और सरकार अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने में लगी है। साथ ही पंचायत चुनाव, हिम केयर और सहारा योजना को लेकर भी कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
🎥 देखिए शाहपुर से जयराम ठाकुर का पूरा बयान सिर्फ Kangra Express News पर।
#KangraExpressNews #JairamThakur #SukhvinderSinghSukhu #HimachalPradesh #Shahpur #Kangra #HimachalNews #BJP #Congress #NewsUpdate #FacebookPage
Kangra, Kangra | Oct 19, 2026