बबेरू: बीरा गांव में खपरैल बनाते समय अधेड़ को जहरीले सर्प ने काटा, सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल किया रिफर
Baberu, Banda | Jul 9, 2026 कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी गोरेलाल यादव पुत्र सिधुवा यादव उम्र 50 वर्ष यह बुधवार की शाम बारिस होने की वज़ह से अपने घर के खपरेल बना रहा था तभी हाथ मे जहरीले सर्प ने काट लिया जिससे गोरेलाल की हालत गंभीर होने लगी, जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया।