कुमारखंड: सुखासन वार्ड दो में रुपये के लेन-देन को लेकर मारपीट, पांच घायल, एक रेफर
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के सुखासन नंबर दो में शुक्रवार को शाम करीब छः बजे रुपया लेन-देन को लेकर दो पक्ष में हुए जमकर मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया।