ललितपुर: ललितपुर से सागर जा रही बस पीछे से ट्रक में घुसी, बड़ा हादसा टला, करीब एक दर्जन लोग हुए चोटिल, घायलों को लाया गया मेडिकल
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 मसोरा के पास एक बड़ा हादसा टल गया,ललितपुर से सागर जा रही बस पीछे से ट्रक में घुसी, दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग हुए चोटिल, कुछ घायलों को ललितपुर के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु ललितपुर के मेडिकल कॉलेज भेजा , मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।