तानसेन: फेसबुक पर चांदी का सौदा, कारोबारी को लगाया चूना
Tansen, Gwalior | Aug 21, 2026 फेसबुक पर चांदी की अंगूठियां बेचने का झांसा देकर साइबर ठगों ने अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले मोनू बंसल से 45 हजार रुपये की ठगी कर ली।ठगों ने पहले फेसबुक पर कारोबारी से संपर्क किया और फिर व्हाट्सएप पर चांदी की ज्वेलरी के फोटो भेज कर सौदा तय कर लिया।2 डब्बे अंगूठियां भेजने का भरोसा देकर आरोपियों ने कारोबारी से UPI के जरिए खाते 45917 रुपए ट्रांसफर करा लिए।