बेगूसराय: बेगूसराय SP के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया, कई निर्देश दिए गए
बेगूसराय एसपी मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं मद्द निषेध को प्रभावशाली बनाने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया है.