पीलीभीत: जटपुरा के गन्ने के खेत में पानी लगाने गया युवक हुआ लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा के रहने वाले इकरार शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई एजाज शाह गुरुवार की शाम सात बजे गन्ने के खेत में पानी लगाने के लिए गया था। उसके बाद रात 9 बजे घर आकर खाना खाकर दोबारा से खेत पर गया और सुबह घर ना आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की पर कौई सुराग नहीं लग सका। पुलिस से शिकायत कर अनहोनी की जताई आशंका।