पीलीभीत: किशनपुर हरीपुर में रिटायर्ड कर्नल को भतीजों ने जान से मारने की धमकी दी, कृषि भूमि पर कब्जा करने का किया विरोध
पंजाब के मोहाली जीरकपुर एस ए एसनगर के रहने वाले कुलबीर सिंह ने बताया कि उनकी आराजी काश्त सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर हरीपुर में 16 एकड़ सहखातेदारों के साथ दर्ज है। पीड़ित रिटायर्ड कर्नल है और मोहाली जीरकपुर एस ए एस नगर पंजाब में निवास कर रहे है। उम्र 85 वर्ष हो चुकी है जिसकी वजह से अपनी खेत ठेके पर दे रखा है। भतीजे अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं।