बांसजोर: बांसजोर में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को सूंड से उठाकर पटका, पैर टूट गया; 3 घंटे तक जंगल में तड़पता रहा
बांसजोर थाना क्षेत्र के आदर कोम्बाकेरा बराईबेड़ा गांव निवासी हरिहर गंझू नामक एक व्यक्ति जंगली हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथी ने उसे सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसका एक पैर टूट गया और कमर में गंभीर चोट आई है।घायल युवक तीन घंटे तक जंगल की पगडंडी पर तड़पता रहा, बाद में ग्रामीणों ने उसे उठाकर घर पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार घटना मं