पिपरिया: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई NCORD जिला स्तरीय समिति की बैठक
शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार के अध्यक्षता में NCORD जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. अपराह्न 6:23 बजे इसे लेकर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई. बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध तस्करी पर नियंत्रण तथा नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत समीक्षा हुई.