जगदलपुर: कलेक्टर आकाश छिकारा ने अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के निर्देश दिए, बैठक में लेट आने वालों को जारी किया स्पष्टीकरण
कलेक्टर ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने और योजनाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में पेंशन योजनाओं, छात्रवृत्ति, राजस्व प्रकरणों के लंबित मामलों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, राजस्व शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की गई।