एक कदम शिक्षा की ओर: प्रतियोगिता परीक्षा में शेखपुरा, लखीसराय और नालंदा के 386 बच्चे हुए शामिल।
शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक कदम शिक्षा की ओर अभियान के तहत प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। एक कदम शिक्षा की ओर का द्वितीय वर्षगांठ पर परीक्षा का आयोजन शेखपुरा, लखीसराय और नालंदा जिले में किया गया। मनोज कुमार धारी ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कुल 485 बच्चों ने फॉर्म भरा था, जिसमें शेखपुरा में 266, लखीसराय में 70 और नालंदा में 50 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के महत्व और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति जागरूक किया गया।
पढ़ेगा समाज, विकसित होगा समाज के उद्देश्य को लेकर धारी समाज के शिक्षित , नौजवानों और मजदूर साथियों ने मिलकर इस परीक्षा का आयोजन किया। उमेश राम ने कहा कि समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उचित मंच उपलब्ध कराने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। वहीं 6 सितंबर को प्राइज वितरण सह सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया जाएगा। प्रतियोगिता परीक्षा को सफल बनाने में मनोज कुमार धारी, परशुराम राम, उमेश राम, अरविन्द आनन्द और रवि कुमार, अवध राम, सन्नी कुमार, अनीश , कृष्णा सहित अन्य साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।