बगोदर: घाघरा इंटर साइंस कॉलेज के छात्र रोहित कुमार इंटर साइंस में बने जिला टॉपर
बगोदर स्थित घाघरा इंटर साइंस काॅलेज के छात्र छात्राओं ने इंटर विज्ञान, वाणिज्य व कला की परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया।जिसमें रोहित कुमार ने साइंस में 473 अंक लाकर गिरिडीह जिला टाॅपर किया है। इनके पिता महेश साव का कपडा दुकान है जबकि मां हेमंती देवी सिलाई करती है।वह बगोदर प्रखंड के हेसला पंचायत के सुगीटांड का रहने वाला है।