मतदाता जागरूकता को ले शुक्रवार को सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस गर्लस नावाडीह में वोटिंग फोर पीटीएम का आयोजन किया गया। यहां विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन तिवारी ने कहा कि हर 18 प्लस उम्र वाले को मतदान करना चाहिए । यह मौलिक अधिकार है और इसका प्रयोग जरुरी है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय एवं दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर रहेगी।