गंगरार में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ टोल नाके के पास जोजरो का खेड़ा निवासी 54 वर्षीय रामचंद्र अहीर चाय पीकर पैदल घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।