सदर: वाराणसी में 12 दुर्लभ कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल ले जाते समय GRP-RPF ने की कार्रवाई
वाराणसी: जीआरपी कैण्ट और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शिवपुर रेलवे स्टेशन पर कुम्भ एक्सप्रेस से 12 जीवित इंडियन सॉफ्ट शेल कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमेठी निवासी रानू कंजर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने उत्तर प्रदेश के विभिन्न तालाबों से कछुए पकड़कर पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचने की बात कबूल की।