कोरबा: निर्माणाधीन कुआं धंसा, ग्रामीण मलबे में लापता, गुरमा में मनरेगा के तहत चल रहा था कुएं का निर्माण, रेस्क्यू अभियान जारी
Korba, Korba | Oct 2, 2026 कोरबा जनपद के ग्राम पंचायत गुरमा में मनरेगा के तहत निर्माणाधीन कुआं अचानक धंस गया। हादसे में कुएं के अंदर काम कर रहा 55 वर्षीय ग्रामीण सोनसाय मंझवार मलबे में दबकर लापता हो गया। घटना 1 अक्टूबर की दोपहर की बताई जा रही है। कुएं की मिट्टी और आसपास का हिस्सा अचानक भरभराकर धंसने से ग्रामीण मलबे की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और बचाव दल मौके पर प